राम मंदिर निर्माण की शुरुआत जल्द

Date:

(Front News Today) श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी 3 या 5 अगस्त को अयोध्या का दौरा कर सकते हैं। वह मंदिर निर्माण की प्रतीकात्मक शुरुआत करेंगे। सूत्राें के मुताबिक, काेराेना संकट के चलते कार्यक्रम में भीड़ नहीं रहेगी। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरीखे कुछ केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा माैजूद रह सकते हैं।

कोरोना संकट के कारण अप्रैल में होने वाली श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की दूसरी बैठक टल गई थी। बैठक अब 18 जुलाई को अयोध्या में होगी। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, मंदिर निर्माण पर संभावित खर्च का आकलन, अभी तक मिले दान समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी बैठक में शामिल हाेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...