रिकॉर्ड बिक्री से ग्राहकों को मिला बड़ा फायदा

Date:

उदयपुर, अप्रैल, 2026: जब कोई ऑटो कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन करती है, तो उसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलता है, चाहे वो बेहतर विकल्प हों, नई तकनीक हो या भरोसेमंद सर्विस। इसी दिशा में स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2026 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है।

जनवरी से मार्च 2026 के बीच कंपनी ने 20,028 कारों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, जो अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री है। यह पिछले साल की समान अवधि के 17,138 यूनिट्स के मुकाबले 17% ज्यादा है। वर्ष 2025 के सफल साल के बाद भी यह ग्रोथ दिखाती है कि कंपनी पर ग्राहकों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

इस सफलता में स्कोडा काइलैक की लगातार बढ़ती माँग का बड़ा योगदान रहा, जिसने 50,000 बिक्री का आँकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही नई स्कोडा कुशाक, स्कोडा स्लाविया और प्रीमियम एसयूवी स्कोडा कोडियाक ने भी बिक्री को मजबूती दी है।

इस पर आशीष गुप्ता, ब्रांड डायरेक्टर, स्कोडा ऑटो इंडिया, ने कहा, “वर्ष 2026 में अपनी अब तक की सबसे बड़ी तिमाही के साथ विकास की इस तेज़ रफ्तार को जारी रखना पिछले एक वर्ष में बनाए गए हमारे मजबूत आधार का प्रमाण है। वर्ष 2025 में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल करने के बाद, यह देखना उत्साहजनक है कि हम इस गति को बनाए रखते हुए लगातार नए मानक भी स्थापित कर रहे हैं। यह वृद्धि हमारे मजबूत और अधिक सुलभ प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, व्यापक बाज़ार पहुँच और ग्राहक-केंद्रित पहलों पर बढ़ते फोकस का परिणाम है।”

कंपनी ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ‘स्कोडा सुपर केयर’ जैसी पहल संचालित कर रही है, जिसमें 4 साल की स्टैंडर्ड वॉरंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और लेबर-फ्री सर्विस जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। साथ ही, 180 से ज्यादा शहरों में 330 से अधिक टचपॉइंट्स के जरिए कंपनी अपनी पहुँच भी तेजी से बढ़ा रही है।

कुल मिलाकर, स्कोडा ऑटो इंडिया का यह प्रदर्शन बताता है कि आने वाले समय में ग्राहकों को और भी बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक कारों के विकल्प मिलने वाले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...