सैक्टर-48 के तिरंगा पार्क में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Date:

कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने किया ध्वजारोहण
भ्रष्टाचार, असमानता, जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्ति जरूरी : विजय प्रताप

फरीदाबाद, 26 जनवरी। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर-48 स्थित तिरंगा पार्क में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व विजय प्रताप ने तिरंगा पार्क जिसे सैक्टर-48 का तिकोना पार्क कहा जाता है का विधिवत रूप से उद्घाटन भी किया। इस पार्क को सैक्टरवासियों एवं कॉलोनिवासियों ने मिलजुलकर आपसी सहयोग से बनाया है। समारोह का आयोजन सैक्टर-48 वासियों ने मिल-जुलकर किया और आरडब्लयूए सैक्टर-48 के प्रधान सुबेदार सत्तार ने मुख्य अतिथि विजय प्रताप का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने देश के वीर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्र शेखर आजाद, उधम सिंह जैसे क्रांतिकारियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डा. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों को नमन किया, जिन्होंने अपने प्राणों की कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया। विजय प्रताप ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है। इसका श्रेय हमारे उन राजनेताओं को, यहां के कर्मठ किसान-मजदूरों को, कारीगरों को तथा साईंस दानों को जाता है। जिन्होंने दिन-रात एक करके इस देश को विकास की गति प्रदान की। आजादी के बाद इतनी बड़ी आबादी को देखते हुए एक ऐसे संविधान की रचना की गई, जिससे इतने बड़े लोकतंत्र को सुचारू रूप से चलाया जा सके और आज दुनिया इसका अनुसरण कर रही है। जिसमें सभी की हिस्सेदारी हो और सभी के अधिकारों की रक्षा हो सके। विजय प्रताप ने कहा कि देश का मानचेस्टर कहा जाने वाला फरीदाबाद आज सबसे नीचले पायदान पर है। फरीदाबाद में पिछले 9 वर्ष में अलग-2 विभागों के माध्यम से 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक रुपया खर्च किया गया है, लेकिन आपको कहीं दिखाई देता है। आज से 9 वर्ष पूर्व फरीदाबाद का जब स्मार्ट सिटी के रूप में चयन हुआ तो मैं कहता था कि यह ढकोसला है। आज बच्चों के खेलने के लिए ग्राउण्ड नहीं है, पार्क नहीं है और सरकार बात करती है देश को उत्कृष्ट खिलाड़ी देने की, बेहतर सुविधाएं देने का दम भरती है। लेकिन, स्थिति आज ऐसी है कि लोगों को पैसे एकत्रित कर पार्क मैंटेन करना पड़ रहा है। विजय प्रताप ने कहा कि आप लोगों ने पगड़ी पहनाकर जो जिम्मेदारी मुझे दी है ,मैं वायदा करता हूं कि आपकी जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा। गणतंत्र दिवस समारोह में ओमप्रकाश गौड, निवर्तमान पार्षद संदीप भारद्वाज, विजयपाल चंदीला, राजेश बैसला, विनोद कौशिक, मा. भारती, सांगवान जी, केन, गिर्राज भड़ाना, विवेक यादव, धर्म शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश, भाटी जी, राकेश पंडित, गांव बडख़ल के सुरेश शर्मा, नरेश शर्मा, समय सिंह, रमजान खान, तौफिक खान आदि मौजूद रहे। Vijay pratap singh

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...