हमारी संस्कृति में शामिल है बुजुर्गों का सम्मान- राजेश नागर

Date:

सेक्टर 8 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में पहुंचे विधायक राजेश नागर ने लिया बुजुर्गों से आशीर्वाद

फरीदाबाद।
सेक्टर 8 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में विधायक राजेश नागर पहुंचे और उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में बुजुर्गों का सम्मान शामिल है, यही कारण है कि हम सबसे पहले अपने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्हें यहां सीनियर सिटीजन क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। जहां बड़ी संख्या में जुटे बुजुर्गों ने उन्हें खुलकर आशीर्वाद दिया। नागर ने कहा कि आज जो बुजुर्ग हैं वह कल जवान थे और हम कल बुजुर्ग होंगे, लेकिन इन्होंने जो हमें योग्य बनाने की जिम्मेदारी निभाई है वह जिम्मेदारी हमें भी निभानी होगी। यही नहीं, हमारे ऊपर तो दोहरी जिम्मेदारी है। एक तो हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान रखना है और दूसरा आने वाली पीढ़ी को योग्य बनाना है। इसलिए अपने इस किरदार को ढंग से निभाएं।
विधायक नागर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बुजुर्ग सम्मान निधि को लगातार बढ़ाया है, जिससे आज बुजुर्ग अपने निजी खर्चे के लिए किसी के मोहताज नहीं हैं। हालांकि हम सभी को अपने बुजुर्गों का ख्याल खुद से बढ़कर रखना चाहिए क्योंकि उन्हीं की वजह से हमारा अस्तित्व है।
इस अवसर पर सीनियर सिटीजन क्लब के अध्यक्ष एनके गर्ग, महासचिव सुखपाल अंबावता, उपाध्यक्ष एमएस चौहान एवं भगवान सहाय, संयुक्त सचिव पीडी शर्मा, सीपी सिंह, वजीर डागर, पीके गांधी, पी के शारदा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। MLA Rajesh Nagar

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...