उफनाईं बिहार की नदियां नेपाल में भारी बारिश से – हाई अलर्ट

Date:

बिहार (Front News Today/Pravin Kumar Singh) नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिहार में नदियां उफान पर हैं। बागमती, कमला, गंडक व कोसी सहित अन्‍य कई नदियाें में पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे जगह-जगह बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। नेपाल सीमा पर पश्चिम चंपारण स्थित गंडक बराज के सभी फाटकों काे खोल दिया गया है। बराज को हाईअलर्ट पर रखा गया है। किशनगंज व चंपारण के निचले इलाकों में पानी घुस गया है तो अररिया के कई इलाकों का मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है। कोसी, बागमती खतरे के निशान के पार हैं। अन्‍य नदियां भी उफान मार रहीं हैं। सीतामढ़ी में भी बाढ़ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

नेपाली मीडिया हाउस कांतिपुर की एक खबर के मुताबिक, सप्तकोशी के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सुनसरी और सप्तरी में कोसी के पश्चिमी तटबंध टूटने का खतरा पैदा हो गया है। गौरतलब है कि ये जिले बिहार सीमा से सटे हुए हैं। बांध टूटा तो बिहार में भी तबाही मचेगी।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...