DAV स्कूल संस्था के National Games में DAV पुलिस पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के छात्रों ने लहराया परचम, जीते 18 स्वर्ण,16 रजत व 9 कांस्य पदक, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल ने शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

Date:

02 से 04 दिसम्बर तक दिल्ली में किया गया था National Games का आयोजन, स्कूल के छात्रों ने हरियाणा की टीम का किया था प्रतिनिधित्व

फरीदाबाद-

बता दे कि 02 से 04 दिसम्बर तक DAV स्कूल संस्था के National Games का दिल्ली में आयोजन कराया गया था। जिसमें फुटबॉल, खो-खो, नेटबॉल, रस्सा कुद, तीरन्दाजी व बॉक्सिंग इत्यादि खेलों की प्रतिस्पर्धा का आयोजन कराया गया था। इस राष्ट्रीय स्तर के खेलों में विभिन्न राज्यों के DAV स्कूल के खिलाडियों ने भाग लिया था। DAV पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाईन सेक्टर-30 के विद्यार्थियों ने हरियाणा की तरफ से उपरोक्त खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया था। खेल प्रतिस्पर्धा के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों में नयन,फैजान, रमन, सिमरन व रुचिका ने फुटबॉल में स्वर्ण पदक, रस्सी कूद प्रतिस्पर्धा में यशिका ने 3 स्वर्ण व एक रजत, श्रेया व भूमिका ने 2 स्वर्ण व एक रजत, तीरन्दाजी में सक्षम ने 4 स्वर्ण तथा बॉक्सिंग खेल स्पर्धा में एक स्वर्ण पदक, कुवम ने एक स्वर्ण,एक रजत व एक कांस्य, पंकज, लक्ष्य व आयुश ने एक-एक रजत व एक-एक कांस्य तथा तुषार ने एक कांस्य, खो-खो में प्रिया, प्राची, हर्षिता, लव्णया, मन्नत, सुरुची,गरिमा, वैष्णवी व किंजल ने एक-एक रजत पदक, नेटबॉल में अनुष्का, रुचि,जितिषा, लव्णया ने एक-एक कांस्य पदक जीता है। इस प्रकार DAV पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाईन सेक्टर-30 के विद्यार्थियों ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 18 स्वर्ण,16 रजत व 9 कांस्य पदक जीत कर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है।

जो आज उपरोक्त सभी विजेता ने स्कूल के प्रधानाचार्या हेमा अरोडा, कोच पंकज यादव व विश्वजीत के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल के कार्यालय में भेट की। संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल द्वारा सभी विजेताओं, प्रधानाचार्या व दोनों कोच को प्रशंसा पत्र भी दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...