स्वदेशी उत्सव एवं सरस आजीविका मेले में स्वयं सहायता समूहों की सफलता की कहानी

Date:

– माधव ग्रुप से जुड़कर अंकुर ने बढ़ाई आय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

फरीदाबाद, 02 जनवरी।

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशों एवं जिला परिषद की सीईओ शिखा के कुशल मार्गदर्शन में सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी ग्राउंड में स्वदेशी उत्सव एवं सरस आजीविका मेला का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोनीपत जिले के राई खंड के अंतर्गत आने वाले गांव भैरा की रहने वाली अंकुर ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। अंकुर ने बताया कि वह ‘माधव ग्रुप’ से जुड़ी हुई हैं और पिछले एक वर्ष से समूह के माध्यम से धूपबत्ती, अगरबत्ती तथा पूजा सामग्री बनाने का कार्य कर रही हैं।

अंकुर ने बताया कि वे पिछले छह महीनों से नियमित रूप से धूपबत्ती, हवन सामग्री, अगरबत्ती और कान्हा जी के वस्त्र सहित विभिन्न प्रकार का पूजा-सामान स्वयं तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़ने से पहले उन्हें अपेक्षित उत्पादों की बिक्री में लाभ नहीं मिल पाता था, लेकिन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अब उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री से अच्छा मुनाफा हो रहा है। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई है।

अंकुर ने बताया कि हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेलों में भाग लेने से उन्हें अपने उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित और बेचने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की ओर से उन्हें दुकान की सुविधा, रहने और खाने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है, जिससे महिलाएं बिना किसी परेशानी के अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर पाती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे स्वरोजगार की ओर प्रेरित होती हैं। अंकुर ने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और सहयोग से बहुत खुश हैं।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...