पुरूषों में सुनील और महिला वर्ग में प्रियंका बनी हरियाणा केसरी

Date:

चार दिवसीय राज्यस्तरीय अखाडा प्रतियोगिता का हुआ समापन

22 राज्यों के लगभग 1800 खिलाडियों ने दिखाए जौहर

हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है और दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे है – श्री विवेक पदम सिंह

पंचकूला, 22 जुलाई : हरियाणा खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री विवेक पदम सिंह ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है और दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे है । हरियाणा के खिलाडियों ने देश में ही नही बल्कि दुनियाभर में मैडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया है।
श्री विवेक पदम सिंह ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर-3 में आयोजित हरियाणा राज्य अखाड़ा कुमार केसरी दंगल-2024 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होने विजेता खिलाडियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रोहतक जोन की उपनिदेशक सुनीता खत्री व जिला खेल अधिकारी नीलकमल भी मौजूद थी।
उन्होने अर्जुन अवार्डी सुनील कुमार को हरियाणा केसरी का खिताब जीतने पर 1.51 लाख रूपये का नकद पुरस्कार और और द्वितीय सोनू को हरियाणा कुमार का खिताब जीतने पर एक लाख रूपये का नकद ईनाम व गदा देकर सम्मानित किया।
श्री विवेक पदम ने महिला वर्ग में पहलवान प्रियंका को हरियाणा केसरी का खिताब जीतने पर 1.51 लाख रूपये व ईशिका को द्वितिय पुरूस्कार जीतने पर 1 लाख रूपये का नकद पुरस्कार, और रोहतक की अंजलि को हरियाणा कुमार का खिताब जीतने पर 1 लाख रूपये व सिमरन को द्वितिय पुरूस्कार जीतने पर 50 हजार रूपये का नकद ईनाम देकर सम्मानित किया। श्री विवेक पदम ने फ्री स्टाईल पुरूष व महिला, ग्रीको रोमन पुरूष और महिला के विजेता, उपविजेता खिलाडियों को नकद पुरूस्कार व गदा देकर खिलाडियों को सम्मानित व उनकी हौसलाअफजाई की।
श्री विवेक पदम ने कहा कि आज हरियाणा के खिलाडी अपने बेहतरीन प्रर्दशन से लगातार मैडल जीत रहे हैं और हर राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाडी एक तिहाई पदक जीतकर लाते है। सरकार द्वारा प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अनेक आधुनिक स्टेडियम बनाए गए हैं। पिछले दिनों पंचकूला के अंर्तराष्ट्रीय स्तर के मैदान में खेलों इंडिया का सफल आयोजन किया गया। हरियाणा के खिलाडियों ने मैडल जीतकर देशभर में अपना परचम लहराया।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सर्वाधिक पुरस्कार राशि देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। दूसरे राज्यों के खिलाडी भी हरियाण की तरफ से खेलने और करोडों के ईनाम जीतने के लिए तत्पर रहते है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

फांद सौ योजन समुद्र यहां तक आया हूँ, ये अंगूठी श्री राम चन्द्र की आपके लिए लाया हूँ

FARIDABAD(ANURAG SHARMA) विजय रामलीला कमेटी मार्किट नम्बर 1, फरीदाबाद...

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...