TCI ने घोषित किये वित्त वर्ष ’24 की 30 सितम्बर 2023 में समाप्त दूसरी तिमाही और पहली छमाही के नतीजे

Date:

कंपनी की स्टैंडअलोन राजस्व वृद्धि : ­­­­­6.2%

शुद्ध लाभ वृद्धि : 16.7%

भारत, 11 नवंबर 2023 : भारत के अग्रणी एकीकृत सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाता, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 की 30 सितम्बर, 2023 को समाप्त दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों को सार्वजनिक किया है। दूसरी तिमाही के लिए कंपनी की कुल आमदनी में पिछले वर्ष की समकक्ष तिमाही के मुकाबले 6.20% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि इस अवधि के दौरान लाभ के मद में 16.7% की वृद्धि दर्ज हुई है।

स्टैंडअलोन (एकल इकाई)

कार्यप्रदर्शन की झलक : दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 2024 बनाम दूसरी तिमाही वित्त वर्ष 2023

परिचालनों से आमदनी रु. 9,120 मिलियन, वृद्धि दर 6.2% वार्षिक

एबिटा वित्त वर्ष 2023 के रु. 992 मिलियन के मुकाबले रु. 1,086 मिलियन

एबिटा मार्जिन वित्‍त वर्ष 2023 में 11.6% के मुकाबले 3.1% बढ़कर 11.9% पहुंचा

पीएटी वित्त वर्ष 2023 के रु. 574 मिलियन के मुकाबले 16.7% वृद्धि के साथ रु. 670 मिलियन

पीएटी मार्जिन वित्‍त वर्ष 2023 के 6.7% के मुकाबले 9.9% बढ़कर 7.4% रहा

समेकित

कार्यप्रदर्शन की झलक : पहली छमाही वित्त वर्ष 2024 बनाम पहली छमाही वित्त वर्ष 2023

परिचालनों से आमदनी रु. 19,631 मिलियन, वृद्धि दर 6.2% वार्षिक

एबिटा वित्त वर्ष 2023 के रु. 2,363 मिलियन के मुकाबले रु. 2,586 मिलियन

एबिटा मार्जिन वित्‍त वर्ष 2023 में 12.8% के मुकाबले 3% बढ़कर 13.2% पहुंचा

पीएटी वित्त वर्ष 2023 के रु. 1,516 मिलियन के मुकाबले 12.8% वृद्धि के साथ रु. 1,710 मिलियन

पीएटी मार्जिन वित्‍त वर्ष 2023 के 8.2% के मुकाबले 6.2% बढ़कर 8.7% रहा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जिस पर कृपा राम करें वो पत्थर भी तर जाते हैं

FARIDABAD (ANURAG SHARMA) कल रात विजय रामलीला कमेटी के...

फांद सौ योजन समुद्र यहां तक आया हूँ, ये अंगूठी श्री राम चन्द्र की आपके लिए लाया हूँ

FARIDABAD(ANURAG SHARMA) विजय रामलीला कमेटी मार्किट नम्बर 1, फरीदाबाद...