हत्या, अपहरण के आरोपी को उम्रकैद, माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फरीदाबाद की अदालत ने सुनाई सजा

Date:

फरीदाबाद: थाना ओल्ड फरीदाबाद के वर्ष 2022 के एक मामले में लडकी का अपहरण कर उसकी हत्या करने पर पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर आरोपी सिंहराज को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने 21 जनवरी को अभियुक्त को उम्रकैद व जुर्माना की सजा का फैसला सुनाया है।

अदालत ने अभियुक्त सिंहराज को 302 IPC की धारा के अंतर्गत उम्र कैद व 1 लाख जुर्माना, 364 IPC की धारा में उम्रकैद व 50 हजार जुर्माना, धारा 201 IPC के तहत 3 साल कैद व 10 हजार जुर्माना तथा SC/ST एक्ट के तहत उम्र कैद व 50 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भूपानी वासी एक महिला ने थाना ओल्ड में उसकी भांजी के गुमशुदगी की सूचना दी थी, जिस पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में 2 जनवरी 2022 को संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान 6 जनवरी को गुमशुदा लड़की की नाश को बरामद किया गया तथा 7 जनवरी को सिंहराज वासी गांव जसाना फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने लड़की की हत्या करके शव को आगरा नहर के किनारे फेंक दिया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अभियोग में धारा 302, 201, 364 आईपीसी व SC/ST एक्ट की धारा जोड़ी गई। अनुसंधान के दौरान तकनीकी सहायता के आधार पर साक्ष्य प्राप्त किए गए तथा 30 मार्च 2022 को आरोपी के खिलाफ चालान अदालत में दिया गया।

केस के विचारण के दौरान 29 गवाहों की गवाही हुई, इस दौरान फरीदाबाद पुलिस ने प्रभावी पैरवी की तथा अभियोजन पक्ष का सहयोग किया। जिस पर माननीय अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अभियुक्त सिंहराज को दोषी करार देते हुए सजा पर फैसला सुनाया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...