जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पर चली गोली, बाल-बाल बचे।

Date:

Front News Today: चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे बोलेरो सवारों ने निशाना बनाया, पीछा करने पर गाड़ी छाेड़ भागे हमलावर।

सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे।

सोमवार की देर रात एक सनसनीखेज घटनाक्रम में चुनाव प्रचार से लौट रहे भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय निषाद पर बोलेरो सवारों ने गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की, संयोगवश गोली नहीं लगी।

मामला आज़मगढ़ के कप्तानगंज थाना अंतर्गत का है। हमलावरों का पीछा किया गया, लेकिन दूर भागने के बाद बोलेरो सवार अंधेरे में गाड़ी खड़ी कर भाग निकले। सपा के गढ़ में भाजपा के प्रत्याशी पर जानलेवा हमले की घटना से सियासी पारा चढ़ गया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह रात में ही फोर्स मौके पर पहुंच गए थे। सुधीर कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़)

अतरौलिया क्षेत्र के उदैना गांव निवासी संजय निषाद टहर किसुनदेवपुर से जिला पंचायत सदस्य हैं। वह भाजपा के प्रत्याशी होने के कारण चुनाव प्रचार कर रात में घर लौट रहे थे। वह खुद फार्च्यूनर में पांच लोगों के साथ सवार थे। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ से निकलकर वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार पास पहुंचे तभी हमलावरों ने बोलेरो संजय के काफिले में घुसा दी। अनहोनी की आशंका हुई तो काफिले के पीछे वाली गाड़ियों के ड्राइवर ने हार्न दिया लेकिन बोलेरो सवार गति बढ़ाते हुए अपनी गाड़ी संजय निषाद की गाड़ी के समानांतर चलने लगे। उसी दौरान एक बदमाश तमंचा निकाल कर निशाना बनाने जा रहा था कि संजय के ड्राइवर ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। उसी दौरान गोली चल गई, लेकिन संयोगवश कोई हादसा नहीं हो सका। संजय निषाद (भाजपा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष)

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...