दहेज रूपी दानव शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर रहा है।

Date:

Front News Today/अंजनी कुमार पाण्डेय: भारतीय समाज में अक्सर नारियों के सम्मान के विषय में श्लोक दोहराया जाता है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता।” यानि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। प्राचीन समय से पुराणों में वर्णित इस श्लोक को उद्धृत कर हमारे देश में नारियों की महत्ता को पूरे विश्व के सामने रखा गया है।
आधुनिक समय में नारियों के संबंध में पुराणों में वर्णित अवधारणा खंडित हुई जान पड़ती है। नारियों के स्थिति के संबंध में सुधार हेतु आदि काल से ही हमारे समाज में अनेक सुधारात्मक उपाय किए गये हैं परंतु आज भी हमारे समाज में महिलाओं की स्थिति दयनीय कही जाएगी। प्राचीन समय की यद्यपि बहुत सारी महिलाओं से संबंधित कुरीतियों का उन्मूलन हुआ है तथापि महिलाओं के प्रति आधुनिक और नए अपराधों ने मजबूती से पैर जमा लिया है। दहेज प्रथा भी महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में एक प्रमुख अपराध है।
ताजा मामला भी दहेज उत्पीड़न से संबंधित है जो यह बताने के लिए पर्याप्त है कि आज भी हमारा समाज दहेज के लिए किस तरह महिलाओं के प्रति क्रूर व्यवहार करता है, किस तरह दहेज रूपी दानव शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर रहा है। यह मामला इस बात को प्रकट करेगा।
ग्राम तक्कीपुर, डाकखाना -तक्कीपुर, थाना महाराजगंज, जिला सिवान की निवासी सपना कुमारी पुत्री स्वर्गीय रंजीत शर्मा की शादी दिनांक 10 साथ 2018 को दिनेश शर्मा पुत्र केशव शर्मा ग्राम + पोस्ट-हहवा, थाना- महाराजगंज, जिला सिवान के साथ हुई थी। शादी के पश्चात 40-45 दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहने के बाद पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज के रूप में ₹100000 और सोने की चेन की मांग को लेकर पीड़िता सपना कुमारी को पीड़ित प्रताड़ित करना शुरू किया। पीड़िता द्वारा पति सहित ससुराल वालों से यह गुहार लगाने पर कि मेरी विधवा मां ने खेत बेचकर, मेहनत मजदूरी से पैसा इकट्ठा करके एवं रिश्तेदारों के सहयोग से मेरी शादी किया है और अभी उसके पास आपकी दहेज रूपी ₹100000 और सोने की चेन देने की सामर्थ्य नहीं है। जब भी उसके पास होगा वह आप की मांग पूरी करेगी। सन 2019 में होली के करीब 8 दिन बाद पीड़िता सपना कुमारी को ससुराल वालों ने बुरी तरह से मारपीट कर, उसका संपूर्ण स्त्रीधन छीनकर तथा उसके देवरों ने बेईज्जत करने की नियत से उसका कपड़ा फाड़ कर निर्वस्त्र करते हुए उसे घर से बाहर खदेड़ दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में रहकर दीनहीन स्थिति में अपना गुजारा कर रही है। पीड़िता सपना कुमारी के ससुराल वाले किसी भी हाल में बिना दहेज की मांग की पूर्ति हुए पीड़िता सपना कुमारी को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। इस बाबत एसपी महोदय, सिवान एवं श्रीमान थाना प्रभारी महोदय महाराजगंज जिला सिवान को आवेदन देकर ससुराल वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...