नगर निगम द्वारा आज विभिन्न कैंपों में 126 पानी और 126 सीवर के वैद्य कनेक्शन के लिए प्राप्त हुए आवेदन

Date:

फरीदाबाद : नगर निगम, फरीदाबाद द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए पानी एवं सीवर कनेक्शन नियमितीकरण शिविर का आयोजन दिनांक 20 जनवरी 2026 को विभिन्न जोनों में किया गया। निगम की एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों के पानी और सीवर कनेक्शन को नियमित किया जा रहा है विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं।

नगर निगम द्वारा रजिस्टर पलंबर्स द्वारा सीवर और पानी के कनेक्शन कराने का कार्य कराया जा रहा है।

नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में निम्नानुसार कार्य संपन्न हुए—

एनआईटी जोन 1 व 2 (दयाल बाग): पानी कनेक्शन – 25, सीवर कनेक्शन – 25

एनआईटी जोन 3 (वेद पब्लिक स्कूल, जे. कॉलोनी): पानी कनेक्शन – 47, सीवर कनेक्शन – 47

ओल्ड फरीदाबाद जोन 1 (कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-19): पानी कनेक्शन – 21, सीवर कनेक्शन – 21

ओल्ड फरीदाबाद जोन 2 (सूर्या नगर): पानी कनेक्शन – 15, सीवर कनेक्शन – 15

बल्लभगढ़ जोन (गौंछी): पानी कनेक्शन – 18, सीवर कनेक्शन – 18

इस प्रकार कुल 126 पानी कनेक्शन एवं 126 सीवर कनेक्शन नियमित किए गए।

उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। आगे भी नागरिकों की सुविधा के लिए इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...