कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद श्री बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही “सद्भाव यात्रा” चार दिवसीय विश्राम के उपरांत शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 से पुनः आरंभ होगी। यह यात्रा इस बार तिगांव विधानसभा क्षेत्र से शुरू की जाएगी।

Date:

कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद श्री बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही “सद्भाव यात्रा” चार दिवसीय विश्राम के उपरांत शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 से पुनः आरंभ होगी। यह यात्रा इस बार तिगांव विधानसभा क्षेत्र से शुरू की जाएगी।
सद्भाव यात्रा के मीडिया प्रभारी श्री अमित काजल ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा 16 और 17 जनवरी को लगातार दो दिनों तक तिगांव विधानसभा क्षेत्र में रहेगी।
16 जनवरी को यात्रा की शुरुआत खेड़ी कलां गांव से होगी। इसके बाद यात्रा क्रमशः
ताजपुर, शहाबाद, बुआपुर, भैंसरावली, तिगांव, तिगांव मार्केट, जीतगढ़ बार मेमोरियल स्कूल, शदपुरा होते हुए फरीदपुर पहुंचेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम किसान भवन, सेक्टर-16, फरीदाबाद में रहेगा।
इसके बाद यात्रा के 105वें दिन भी सद्भाव यात्रा तिगांव विधानसभा क्षेत्र में ही जारी रहेगी। इस दिन यात्रा की शुरुआत लंहडौला गांव से होगी, जो रायपुर, घरौड़ा, मंझावली, चीरसी, कबूलपुर, जसाना होते हुए नचौली गांव में संपन्न होगी।
श्री अमित काजल ने आगे बताया कि इसके उपरांत 20, 21 और 22 जनवरी को सद्भाव यात्रा क्रमशः बड़खल, एनआईटी और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। यात्रा का तीसरा चरण 22 जनवरी को समाप्त होगा, जिसके बाद 27 जनवरी से यात्रा यमुनानगर से पुनः प्रारंभ होगी।
उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा पूरी तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है।
उन्होंने बताया कि श्री बृजेंद्र सिंह यात्रा के हर पड़ाव पर लोगों से संवाद कर यह संदेश दे रहे हैं कि बीजेपी ने वोट की राजनीति के लिए समाज को बांटने का काम किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है जो इस विभाजनकारी राजनीति का डटकर मुकाबला कर सकती है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...