अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने सट्टा खाई करने वाले आरोपी को ₹12120 सहित किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद :- बता दे कि पुलिस उपायुक्त अपराध, मकसूद अहमद ने अपराध शाखाओं को अपराध पर अंकुश लगाने बारे तुरंत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया हुआ है। जिस पर सहायक प्रसायुक्त अपराध अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने एक आरोपी को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल वासी गांव नबलपुर जिला आगरा उत्तर प्रदेश हाल H ब्लाक NIT फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता बताया कि अपराध शाखा की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर आरोपी विशाल को H ब्लाक NIT फरीदाबाद से सट्टा खाई करते हुए रू12120 सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी नशे का आदी हैं नशे की पूर्ति के लिए सट्टा खाई का काम करता हैं ।अपराधिक रिकार्ङ अनुसार आरोपी पर पुर्व में भी जुआ खिलाने की धाराओं में एक मामला थाना कोतवाली में दर्ज है।आरोपी पर नियमानुसार कार्यवाही की गई

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...