रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Date:

फ़रीदाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के पुत्र एवं पुत्री दोनों ने किया रक्तदान

फ़रीदाबाद : 3 जनवरी। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे समाज में संवेदनशीलता सहयोग और सेवा भाव को सशक्त आधार मिलता है। वे शनिवार को रोटरी क्लब फ़रीदाबाद ईस्ट एवं मिड टाउन द्वारा टैम्स एंड कंपनी एलएलपी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा एवांटेज के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता करने पहुँचे।

सेक्टर 10 डीएलएफ स्थित आयोजन स्थल पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल के पुत्र एवं पुत्री दोनों ने स्वयं रक्तदान कर सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम को उपस्थित जनसमूह ने सराहना और प्रेरणा के रूप में देखा।

कैबिनेट मंत्री श्री गोयल ने कहा कि जब युवा पीढ़ी सेवा कार्यों में आगे आती है तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव पड़ती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करता है बल्कि सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करता है।

मंत्री श्री गोयल ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए रोटरी क्लब फ़रीदाबाद ईस्ट एवं मिड टाउन, सहयोगी संस्थाओं चिकित्सकीय दल स्वयंसेवकों एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी आयोजन समाज को नई दिशा और प्रेरणा देते हैं।

उल्लेखनीय है कि यह रक्तदान शिविर प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लेकर मानवता के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...