अवैध नशा बेचने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में 1210 ग्राम गांजा बरामद

Date:

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम ने अवैध नशा बेचने के तीन अलग-अलग मामलो में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सागर भाटिया वासी पाकिस्तानी मोहल्ला एन ब्लाक NIT फरीदाबाद को 480 ग्राम गांजा सहित लखानी धर्मशाला NIT 2 के पास से व अपराध शाखा NIT की टीम ने राजू चौहान वासी बोदला जिला आगरा उ.प्र. हाल अमित कॉलोनी मेवला महाराजपुर फरीदाबाद को 250 ग्राम गांजा सहित नियर खाली जगह पुलिस चौकी अनखीर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

वहीं अपराध शाखा AVTS-1 की टीम ने कृष्णा भाटी वासी गाँव फेल्द्दा जिला गौतम बुध्दनगर हाल सूरजकुंड फरीदाबाद को 450 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 21 फरीदाबाद से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...