जानकार बनकर की थी 80,000 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस का साइबर अपराधियों पर प्रहार जारी है, साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए जानकर बनकर 80,000 रुपये की ठगी करने के मामले में 3 आरोपितों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 4 वासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई, जिसने अपने आप को उसका जानकार बताया और कहा की वह उसके पास कुछ पैसे भेज रहा है। जिसके बाद कथित जानकार ने शिकायतकर्ता के व्हॉट्सएप पर तीन ट्रांजेक्सनस के स्क्रीनशॉट भेजे व साथ में एक स्कैनर भेजा, जिस को स्कैन करके शिकायतकर्ता ने कथित जानकार के पास तीन ट्रांजेक्सनस में 80,000 रुपये भेज दिये तथा शिकायतकर्ता ने जब बैलेंस चैक किया तो उसके पास कोई पैसा नही भेजा गया था। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आशिफ(22), समीर(20) व गौरव(24) वासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आशिफ खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे समीर को व समीर ने यह खाता आगे गौरव को दिया था। तीनों आरोपी दोस्त है। आशिफ 9वीं, समीर 12वीं व गौरव 11वीं पास है। खाते में ठगी के 20,000 रुपये आये थे।

सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...