ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लेन चेंज नियमों का उल्लंघन करने वाले 73 वाहन चालको के काटे चालान

Date:

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देशानुसार व डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक विशेष अभियान के तहत आज भारी वाहनों के रॉन्ग लेन/लाईन चेंज वाहन चालको के चालान काटे गए है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सड़क पर यातायात के दौरान होने वाली दुर्घटना में कमी लाने के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान, चालान काटकर जुर्माना लगाने के साथ-साथ वीडियो वेन के माध्यम से भी स्कूल, कॉलेज व आम जनता में जाकर भी जागरूकता अभियान किए जाते हैं। लेन चेंज के बारे में उन्हें बताया जाता है कि भारी वाहन चालक अपनी लेन में ड्राइविंग करे ताकि यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे। सड़क पर सबसे लेफ्ट वाली लेन भारी वाहनों के लिए होती है। जो भारी वाहन अपनी लाईन में ना चलके अन्य लाईन में चल रहे थे उनके चालान काटे गए है। सड़क पर अक्सर देखा गया है कि वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक्सीडेंट जैसी घटनाएं घटित हो जाती हैं जिसके कारण कई बार वाहन चालकों के साथ-साथ यातायात कर रही आम जनता भी सड़क दुर्घटना का शिकार होती है । सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए फरीदाबाद पुलिस की अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपनी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचे तथा दूसरों को सुरक्षित पहुंचाने में उनका सहयोग करें।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...