मानसून सत्र 2021 में कुशवाह युवा मंच के तत्वावधान में वृक्षारोपण किया गया

Date:

Front News Today: वृक्षारोपण हम करें, हो प्राणी कल्याण।
प्रकृति रूप में हम करें, ईश्वर का सम्मान।।

विगत वर्षों की भांति इस बार भी कुशवाह युवा मंच ने मानसून सत्र में वृक्षारोपण पखवाड़े का शुभारंभ आज दिनांक 4-7-2021 को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ताजगंज पर 201 पौधे रोपकर किया।

कुशवाह युवा मंच हमेशा से ही विश्वकल्याण की नीति में विश्वास रखता है जिसका परिचय मंच के सदस्य समय समय पर स्वछता अभियान चलाकर तथा जरूरतमन्दों को रक्तदान करके देता रहा है। इसी कड़ी में कुशवाह युवा मंच ने इस प्रकृति को हर भरा करने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम के संयोजक तेजपाल कुशवाह जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “वृक्षरोपण पखवाड़े” कार्यक्रम के तहत आगामी दिनों कुशवाह युवा मंच द्वारा विभिन्न स्थानों पर 1100 पौधे रोपे जायेंगे।

मंच द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष मनीष सिंह कुशवाह जी द्वारा मंच के सदस्यों एव समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को दो वर्ष तक रोपित वृक्षो की देख रेख की जिम्मेदारी दी गयी है तथा कोरोना काल मे अपनो को खोने वालो लोगो से उनकी स्मृति में वृक्ष लगाने की भी अपील की ।

इस अवसर पर कुशवाह युवा मंच के मुख्य सलाहकार राजेंद्र कुशवाह जी, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सतीश शिवाजी,लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अजित कुशवाह जी साथ साथ मंच के सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

कुशवाह युवा मंच ने ठाना है
इस धरा को वृक्षो से सजाना है।।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...