छीना-झपटी के मामले में 2 गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की कार्रवाई, छीना गया फोन बरामद

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना सेक्टर 17 क्षेत्र के अंतर्गत 25 दिसंबर को एक व्यक्ति से फोन छीनने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संत नगर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी सेक्टर 16 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर को वह पैदल ड्युटी से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से दो लडके आये और उसके हाथ से फोन छीनकर भाग गये। जिस संबंध में थाना सेक्टर 17 फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामल दर्ज किया गया।

उन्होनें आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने सलमान(30) व नीरज(28) वासी संत नगर सेक्टर 17 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है व नशापूर्ति के लिये 25 दिसंबर को शिकायतकर्ता का फोन छीनकर भाग गये थे। दोनों आरोपी दोस्त है। सलमान पर पूर्व में 3 मामले चोरी के दर्ज है। सलमान से ही छीना हुआ फोन बरामद हुआ है।

दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...