चमोली की दो छात्रायें व दो छात्र दिखाएंगे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड में अपना जोहर।

Date:

गौचर (चमोली)- 04 जनवरी 2026

जनपद चमोली के लिए गौरव का विषय है कि एनसीसी के चार प्रतिभाशाली कैडेटों का चयन 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन किया गया है। यह चयन कैडेटों की कड़ी मेहनत,अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।

शिवानंद नौटियाल महाविद्यालय की दो बालिका कैडेट, आइसा पुत्री विक्रम सिंह, ग्राम सेंज तथा तनुजा पुत्री लक्ष्मी देवी, ग्राम सिमली, ने एनसीसी का सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। दोनों कैडेट लंबे समय से एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और विभिन्न शिविरों एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। वहीं दो छात्र कैडेट बी सर्टिफिकेट के साथ परेड के लिए चयनित हुए हैं। इनमें शाहिल कुमार पुत्र मनतोष कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग, ग्राम कर्णप्रयाग तथा अरुण सिलोड़ी पुत्र अशोक सिलोड़ी ,ग्राम सिलोड़ी नारायणबगड़, हेमंती नंद गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्धयालय श्रीनगर मै अध्यनरत हैं। दोनों कैडेटों ने कठिन चयन प्रक्रिया में अनुशासन,शारीरिक दक्षता और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। वही एनसीसी के प्रभारी डॉ नरेंद्र पनघल ने कहा कि दोनो छात्रायें होनहार है विद्यालय का नाम रोशन किया ऐसे बच्चो पर हमे गर्व है। चारों कैडेटों के चयन से जनपद चमोली, संबंधित शिक्षण संस्थानों और उनके परिवारजनों में हर्ष का माहौल है। जनपदवासियों ने कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा में निरंतर योगदान की कामना की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...