बारामुला मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकी ढेर, एक जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी।

Date:

(Front News Today) श्रीनगर: श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र रणबीरगढ़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चली मुभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने हालांकि मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान जाहिर नहीं की है परंतु ये दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल, उसके राउंड और कुछ ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते अभी तक सर्च ऑपरेशन जारी है। सुबह 6 बजे से जारी इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। उसे सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के देखे जाने की सूचना के आधार पर श्रीनगर-बारामुला हाइवे पर स्थित रणबीरगढ़ इलाके में सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहां दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी, सेना की 29आरआर और बीएसएफ जवान शामिल थे। रणबीरगढ़ पांजीनारा इलाके में छिपे आतंकवादियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया परंतु उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। इस बीच आतंकवादियों की एक गोली सेना के जवान के पांव में आकर लगी। सुरक्षाबलों ने तुरंत घायल जवान को 92 बेस सैन्य अस्पताल में पहुंचाया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुबह 9 बजे तक सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। जब काफी देर तक आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी नहीं हुई तो सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। फिलहाल दोनों आतंकवादियों के शवों को सुरक्षाबलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...