उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सोलापुर में बाढ़ प्रभावितों को पहुँचाई राहत

Date:

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सोलापुर में बाढ़ प्रभावितों को पहुँचाई राहत
सोलापुर, दिसंबर 2025: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाल ही में सोलापुर, महाराष्ट्र में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री पहुँचाई। बैंक का यह कदम दिखाता है कि मुश्किल समय में भी वह समाज के साथ खड़ा रहने की अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाता है।
इसका जीवंत उदाहरण पेश करते हुए, बैंक ने अपने कर्मचारियों को राहत काम में लगाया, ताकि जरूरतमंद घरों तक जरूरी सामान समय पर ठीक से पहुँच सके। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने प्रभावित इलाकों में 1,000 परिवारों को राशन किट बाँटीं। हर किट को इस प्रकार बनाया गया कि यह चार सदस्यों वाले परिवार के लिए लगभग एक महीने के राशन की पूर्ति कर सके। इस पहल से 4,000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रूप से फायदा मिला। पूरा वितरण कार्य संपन्न हो चुका है।
राहत कार्य पर बात करते हुए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मार्टिन पीएस ने कहा, ” संकट के समय हमारी कोशिश रहती है कि हम अपने लोगों के साथ खड़े रहें। सोलापुर में आई बाढ़ ने कई परिवारों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस राहत सामग्री के माध्यम से हमारा उद्देश्य था कि उन्हें शुरुआती दिक्कतों से उबरने में कुछ सहारा मिल सके। हमारी टीम का ज़मीनी स्तर पर मौजूद रहना यह स्पष्ट करता है कि हम सिर्फ बैंक नहीं, बल्कि लोगों के मुश्किल वक्त में काम आने वाले साथी भी हैं।
बैंक के कर्मचारियों की भागीदारी से प्रभावित परिवारों तक सामग्री तुरंत और सही ढंग से पहुँचाने का प्रयास सफल रहा, और उन लोगों तक मदद पहुँच सकी, जिनकी रोजमर्रा की जरूरतें बाढ़ की वजह से रुक गई थीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...