“Operation Smile” के तहत फरीदाबाद पुलिस ने 5 बच्चों को रेस्क्यू कर बच्चों व परिजनों की CWC के समक्ष कराई कांउसलिंग

Date:

फरीदाबाद- हरियाणा सरकार के द्वारा 01 जुलाई से “Operation Smile” के तहत एक विषेश अभियान चलाया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देशानुसार अपराध शाखा KAT व थाना धौज की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 बच्चों को भीख मांगते व एक बच्चे को लावारिश अवस्था में घूमते हुए रेस्क्यू कर उनके जीवन को सही दिशा दिखाने व परिजनों द्वारा उनकी भली प्रकार से देखभाल के लिए प्रेरित करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि “Operation Smile” के तहत कार्य करते हुए अपराध शाखा KAT ने बड़खल चौक व सेक्टर 28 से 4 नाबालिक बच्चों को भीख मांगते हुए रेस्क्यू किया है। सभी बच्चों की उम्र 6 से 13 वर्ष के बीच में है। इसके अलावा थाना धौज की टीम ने घर से लापाता एक नाबालिक लडके(10 वर्ष) को धौज गांव से लावारिश अवस्था में घूमते हुए रेस्क्यू किया है। बच्चे से पूछताछ में पता चला की वह गाजीपुर के एक स्कूल में पढ़ता है। जिसके स्कूल के प्रिंसिपल का मोबाईल नम्बर लेकर माता पिता का फोन नम्बर लेकर सम्पर्क किया जाकर अभिभावकों के हवाले किया गया। भीख मांगने वाले नाबालिक बच्चो व उनके अभिभावकों की काउंसलिंग कराई गई। चेयरपर्सन बाल कल्याण समिति फरीदाबाद ने उपरोक्त बच्चों के परिजनों को हिदायत देकर बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और सकुशल बच्चों को परिजनों हवाले किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...