सदर विधानसभा क्षेत्र देवरिया के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के असामयिक मृत्यु

Date:

(Front News Today) 21 अगस्त । सदर विधानसभा क्षेत्र देवरिया के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के असामयिक मृत्यु होने पर जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधिक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र उनके पैतृक गांव देवगांव पहुँचकर श्री सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये तथा शोक सवेदना व्यक्त किये। शोक संतप्त परिवार को ढाढस बढ़या तथा इस असहनीय दुख को सहने तथा धैर्य बनाये रखने की असीम शक्ति परिजनों को प्रदान करने हेतु कामना तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी। स्व. जन्मेजय सिंह ग्राम देवगाव तहसील जनपद देवरिया के मूल निवासी थे, उनका जन्म 7 जुलाई 1945 को हुआ था, उनके पिता का नाम त्रिलोकी नाथ सिंह था, श्री सिंह के तीन पुत्र और चार बेटियां है।
स्व. सिंह वर्ष 2000 में उप निर्वाचन के जरिये पहली बार विधायक चुने गये तथा दो वर्ष विधायक रहे। वे उ. प्र. की 16 वी व वर्तमान 17वी विधान सभा के सदस्य रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...