वाहन चोर आरोपी को क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने गिरफ्तार कर 2 मोटरसाइकिल की बरामद

Date:

आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी के 5 मुकदमे दर्ज है

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश की टीम ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम आकाश उर्फ मोटे है जो मुझेड़ी गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 जनवरी को आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया था जिसमें आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने उसके द्वारा बीपीटीपी एरिया से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा किया जिसमें गहनता से जांच करने पर सामने आया कि आरोपी ने सेक्टर 76 वर्ल्ड स्ट्रीट के पास से 25 दिसंबर 2023 को 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से चोरी की दूसरी मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक शातिर किस्म का चोर है जिसके खिलाफ इससे पहले भी चोरी के 5 मुकदमे दर्ज हैं और वह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...