विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच में हवन यज्ञ के साथ मनाया गया 16वां इनॉगरेशन डे

Date:

घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ब्रांच में 16वां इनॉगरेशन डे बड़े ही भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक परंपरा के अनुसार हवन यज्ञ से की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित शास्त्री जी और गुरुकुल से आई उनकी टीम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और पूरे आयोजन का संचालन किया।

इस अवसर पर स्कूल परिसर में 16 हवनकुंड स्थापित किए गए, जहां बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ ने मिलकर पूरे विधि-विधान से हवन किया। सुमित शास्त्री जी ने हवन के महत्व और उसकी विशेषताओं के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि हवन न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि यह हमारे मन और विचारों को भी सकारात्मक बनाता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और उनके जीवन में उनकी अहम भूमिका के बारे में भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए विद्यालय पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे स्टाफ और टीम की सराहना की।

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रेखा मालिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी उन्हें बेहतर शिक्षा और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के अनेक अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से उत्साह, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा हुआ था। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य किया, बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों को भी मजबूत किया। स्कूल का यह इनॉगरेशन डे सभी के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...