विजय प्रताप ने दी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाये

Date:

फरीदाबाद। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने क्षेत्रवासियों को नववर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि 2024 में फरीदाबाद के लोग खुशहाल, निरोगी, स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रहें। इस मौके पर सुबह से फ़रीदाबाद के अलग-२ क्षेत्र से आने वाले लोगों ने नववर्ष की बधाई एवं आशीर्वाद दिया ।विजय प्रताप ने सभी को 2024 में नए कार्य, नई योजनाओं पर काम करते उन्नति एवं तरक्की का रास्ता अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ३० वर्ष पहले फ़रीदाबाद एनसीआर में सबसे आगे था लेकिन 1996 से लेकर 2005 की भाजपा समर्थित सरकार और अब 2014 से 2024 की भाजपा सरकार के अनदेखी एवम् लापरवाह सरकार ने फ़रीदाबाद को एनसीआर में सबसे पीछे कर दिया है अब बाहर से आने वाले लोगो के लिए भी फ़रीदाबाद आख़िरी पसंद रह गया है , उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार आने पर पुनः इसको अव्वल बनाने पर काम होगा । आज फ़रीदाबाद प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शामिल है, लोगों के पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है और लोग जलजनित बीमारियों का शिकार हो रहे है। पूरा शहर आज भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी एवं अपराध से त्रस्त है। विजय प्रताप ने कहा कि २०२४ बदलाव का वर्ष है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...