हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के युद्धवीर सिंह खत्री चेयरमैन नियुक्त

Date:

फरीदाबाद। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का 13वें राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र में सम्पन हुआ।सम्मेलन मे संघ की राज्य कमेटी का चुनाव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से प्रवेक्षक राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री ,महासचिव सचिव नरेश कुमार व राज्य उपप्रधान जरनैल सिंह की देखरेख मे नई कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें सर्व सहमति से चेयरमैन -युद्धवीर सिंह खत्री बड़खल झील ,प्रधान -कश्मीर सिंह स्काईलार्क पानीपत, महासचिव- सुभाष देशवाल नाहर सिंहमहल बल्लभगढ,वरिष्ठ उपप्रधान-सुरेश कुमार नोहरा,शमा गुरूग्राम ,उपमहासचिव टीकाराम शर्मा,कोषाध्यक्ष-सुरेश कुमार पूनिया नरवाना,उपप्रधान- डिगम्बर डागर सूरजकुंड फरीदाबाद,मुरारीलाल
जोगिन्दर दलाल रोहतक, सतपाल ओएसिस करनाल, प्रैस सचिव बीरेन्द्र शर्मा,आडिटर -बलजीत मोर संगठन सचिव लच्छीराम,सचिव -सुभाष ग्रेवाल रोहतक, अशोक कुमार सूरजकुंड ,सुरेन्द्र चान्दना बड़खल झील, सचिव – देवेंन्द्र कादयान राई सोनीपत,महाबीर सिंह चौपड़ा रेडबिशाप पंचकुला, सदस्य- मामराज,जले सिंह, महाबीर भुलवाना,होडल, सुनील कुमार बल्यूबर्ड हिसार,देवी दयाल मोर किंगफिशर अम्बाला,मुख्य सलाहकार मित्रपाल राणा सहित 24 पदाधिकारीयो के पैनल को 30 पर्यटन केन्द्रों की कमेटियो के 138 प्रतिनिधियो ने सर्व सहमति से चुन लिया ।
सम्मेलन के समापन समारोह को
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ट उपप्रधान नरेश कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा,जजपा सरकार मे कर्मचारियो,मजदूर किसान आंदोलन बातचीत करके समाधान करने की बजाय सरकार ने तानाशाही से दबाने की कोशिश की है। जिसका लोक सभा मे पांच सीट का गवा कर चुकाना पडा। अब विधान सभा मे पूरा गुस्सा भाजपा सरकार पर दिखाई देगा।सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की रविवार को रोहतक मे आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में विचार विमर्श करके आगामी आंदोलन की शुरूआत की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...