सर्व कर्मचारी संघ द्वारा बीके चौक पर माता सावित्री फुले का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया…

Date:

फ़रीदाबाद : 3 जनवरी। देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महिला मुक्ति, असप्रस्ता, बालिका पढ़ाओ,पुनर्विवाह व बालिका विवाह पर रोक लगाने आदि आंदोलन की महानायक माता सावित्रीबाई फुले को आज उनके जन्म दिवस पर याद करते हुए बादशाह चौक स्थित माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नवनिर्वाचित राज्य प्रधान एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने माल्याअर्पण किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नैवेसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1841 में महात्मा ज्योतिराव फुले से हुआ था। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल(महिला शिक्षिका)और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। श्री शास्त्री ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने महिला उत्थान की और असप्रस्ता विरोधी आंदोलन की शुरुआत अपने पति ज्योतिबा फुले के मार्गदर्शन में की थी शास्त्री ने कहा की ज्योतिबा फुले भारत के एक महान समाज सुधारक, शिक्षक और लेखक थे, जिन्होंने महिला शिक्षा और अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके समाज सुधार के कार्यों को देखकर ही उन्हें महात्मा की उपाधि मिली। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने माता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न अवॉर्ड देने एवं पाठ्यक्रम स्कूल सिलेबस में माता सावित्रीबाई की जीवनी एवं उनके संघर्षों को शामिल करने की मांग की इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य उप महासचिव सुनील चंडालिया परसराम अधाना वेद शर्मा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह वरिष्ठ प्रधान जगदीश शर्मा जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दलीप बोहत जिला सचिव अनिल चांडाल स्वास्थ्य विभाग बादशाह खान के नेता नीरजनंद ढाकोलिया नगरपालिका महिला नेता सुरेश देवी ललिता देवी तथा सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया व सचिव विशाल पारचा, सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ प्रधान श्री नंद अकोलिया सचिव महेंद्र कुड़िया कोषाध्यक्ष जितेंद्र छावड़ा राम रतन कर्दम देवकीनंदन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान व नगरपालिका कर्मचारी संघ, के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने एवं पीड़ित महिला को न्याय के लिए सरकार को आगे आना चाहिए शास्त्री ने कहा कि बनचारी के दलित बच्चे के उत्पीड़न मामले में जिला पुलिस पलवल द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद भी गिरफ्तारी न करना सरकार की सार्वजनिक न्याय प्रणाली पर भी सवाल उठाता है शास्त्री ने कहा कि तुरंत प्रभाव से सरकार सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती का पूर्ण इलाज का खर्चा बहन करे और न्याय प्रदान करे तथा बनचारी के दलित बच्के को न्याय प्रदान करने के लिए दोषियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करे। शास्त्री ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पीड़ितों को न्याय नहीं दिया तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा इस लड़ाई को पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर कर लड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ऑडी इंडिया ने पेश किया ‘माय ऑराज’

· यह सुविधा मायऑडी कनेक्‍ट पर उपलब्ध है और...

आत्मनिर्भर शिल्प मेले में पर्यटकों के स्वाद पर खरा उतर रहे हैफेड उत्पाद

हैफेड स्टॉल पर पर्यटकों की पहली पसंद बन रहे...

39वां अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर क्राफ्ट मेला -2026

इंडियन आइडल फेम सलमान अली के गीत की मनभावनी...