समाज का अभिन्न अंग होते है किन्नर : डॉ राजेश भाटिया

Date:


31 जनवरी को अखिल भारतीय किन्नर समाज निकालेगा कलश यात्रा
फरीदाबाद। अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा आगामी 31 जनवरी को एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कलश यात्रा दशहरा ग्राउंड एनआईटी से सुबह 12 बजे आरंभ होकर मुख्य मार्ग से गुजरती हुई एनआईटी मार्किट नंबर एक स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां चल रही है। फरीदाबाद की गुरु मां मनीषा व राखी मां एवं आवी दीक्षित ने बताया कि कलश यात्रा के मंदिर में पहुंचने के उपरांत किन्नर समाज द्वारा मंदिर में चांदी का मुकुट व घण्टा भेंट किया जाएगा। डॉ भाटिया ने कहा कि किन्नर हमारे समाज का अभिन्न अंग है, खुशियों में इनके आने से खुशियां दुगुनी हो जाती है और इनके आर्शीवाद से सुख-समृद्धि के द्वार खुलते है। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा का मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों व गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। किन्नर समाज का भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज द्वारा निकाली जा रही इस कलश यात्रा से समाज में सुख-समृद्धि का आगमन होगा इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा इस कलश यात्रा में पहुंचकर किन्नर समाज से आर्शीवाद प्राप्त करके इस आयोजन में अपनी भागेदारी निभाए।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...