फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने पुष्कर(30) वासी बल्लभगढ फरीदाबाद व यश मेहन(48) वासी बेगमपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 86 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जुड गया। जिसके बाद ठगो द्वारा उससे स्टोक्स, प्री आई.पी.ओ एंव ब्लोक डील्स में इन्वेस्मेंट कराने के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेसक्सनस के जरिये अलग-अलग खातो में कुल 73,97,600 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी पुष्कर खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे यश मेहन को दिया था। दोनों आरोपी 12वीं पास है। खाते में ठगी के 2 लाख रुपये आये थे।
आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



