प्रगति पोर्टल में परिलक्षित 03 परियोजनाओं- भारत नेट, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद-रुड़की न्यू लाइन के साथ अमृत-2, पी०एम० आयुष्मान भारत कार्यक्रमों तथा 01 ग्रीवेन्स रीड्रेशल जल जीवन-मिशन आदि

Date:

प्रगति पोर्टल में परिलक्षित 03 परियोजनाओं- भारत नेट, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, देवबंद-रुड़की न्यू लाइन के साथ अमृत-2, पी०एम० आयुष्मान भारत कार्यक्रमों तथा 01 ग्रीवेन्स रीड्रेशल जल जीवन-मिशन आदि प्रकरणों के अपडेट के सम्बन्ध में आगामी 28 अगस्त को माननीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में बैठक प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आज भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में सम्बन्धित प्रकरणों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित प्रकरणों को त्वरित गति से पूर्ण करने तथा लम्बित परियोजनाओं से सम्बन्धित मुद्दों को 28 अगस्त से पूर्व निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में चिकित्सा, शहरी विकास, लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, ऊर्जा, विद्यालयी शिक्षा, परिवहन, महिला सशक्तिकरण तथा पेयजल विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्ट्रोक के प्रति लोगों को किया जागरूक, समय पर इलाज से बच सकती है जान

सेमिनार में विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि हुए शामिल, डॉ....