10 दिन पहले तिकोना पार्क में चोट मारकर की गई एक युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश तथा एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी की टीम ने 10 दिन पहले की हत्या के एक मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अर्जुन है जो फरीदाबाद के एसी नगर का रहने वाला है। आरोपी मैकेनिक का काम करता है। दिनांक 10 नवंबर 2023 को कोतवाली थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने दो व्यक्तियों अजय और राजीव उर्फ कुबड़ा उर्फ लल्ला को पत्थर से चोट मारी थी जिसमें अजय की मौके पर मृत्यु हो गई और राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस टीम ने इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया जिसे बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने की पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई प्रयास किए परंतु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी तिकोना पार्क की मार्केट में अर्जुन मैकेनिक है, राजीव सफाईकर्मी का काम करता है और अजय कारपेंटर था। वारदात की रात तीनों ने शराब पी रखी थी और उसने अजय तथा राजीव के साथ मिलकर खाना खाया था। खाना खाने के पश्चात आरोपी बीड़ी लेने चला गया तथा वापस आया तो राजीव तथा अजय दोनों सो रहे थे। आरोपी ने दोनों से सोने के लिए चटाई चद्दर मांगी तो दोनों ने देने से मना कर दिया जिसपर आरोपी को गुस्सा हो गया और उनकी लड़ाई हो गई और रात को आरोपी ने नशे में पास में पड़े पत्थर से दोनों को चोट मारी तथा अजय का गला शीट कवर काटने वाले कटर ब्लेड से काट दिया और फरार हो गया। आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें मामले में गहनता से पूछताछ करके वारदात में प्रयोग हथियार बरामद किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related