यथार्थ हॉस्पिटल सेक्टर-20, फरीदाबाद ने विश्व स्ट्रोक दिवस पर शुरू की समर्पित स्ट्रोक हेल्पलाइन और एम्बुलेंस सेवा

Date:

इस पहल का उद्देश्य समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना और आपातकालीन स्ट्रोक उपचार तक पहुंच बेहतर बनाना है।

फरीदाबाद, 29 अक्टूबर, 2026: (ANURAG SHRAMA)विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-20, फरीदाबाद ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और स्ट्रोक के मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समर्पित स्ट्रोक हेल्पलाइन (7669999225) और स्ट्रोक एम्बुलेंस सेवा शुरू की। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन सहायता तक लोगों की पहुंच बेहतर बनाने के साथ-साथ स्ट्रोक की समय पर पहचान और शीघ्र उपचार के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

समर्पित स्ट्रोक हेल्पलाइन और स्ट्रोक एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईएमए फरीदाबाद के प्रेजिडेंट डॉ. राजीव गुम्बर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एवं प्रेसिडेंट – फाइनेंस, श्री नितिन गुप्ता, यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री अजय भारद्वाज, और यथार्थ हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद के न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन एवं ग्रुप डायरेक्टर, डॉ. (प्रो.) कुणाल बहरानी भी उपस्थित रहे।

स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सा आपात स्थिति है, जो मस्तिष्क तक रक्त की आपूर्ति बाधित होने या मस्तिष्क की किसी ब्लड वेसल के फटने के कारण होती है। उपचार में देरी से स्थायी दिव्यांगता या मृत्यु तक हो सकती है। शुरू की गई हेल्पलाइन और एम्बुलेंस सेवा का उद्देश्य संदिग्ध स्ट्रोक की स्थिति में मरीजों और उनके परिजनों को तुरंत सहायता प्राप्त करने तथा विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं तक जल्द पहुंचने में मदद करना है।

इस अवसर पर यथार्थ हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद के न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन एवं ग्रुप डायरेक्टर, डॉ. (प्रो.) कुणाल बहरानी ने कहा, “स्ट्रोक में तुरंत चिकित्सा सहायता मिलना बेहद जरूरी है, क्योंकि उपचार में देरी मरीज के ठीक होने और भविष्य में उसके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। शरीर के एक तरफ अचानक कमजोरी या सुन्नपन, चेहरे का एक तरफ झुक जाना, बोलने में कठिनाई, दिखाई देने में परेशानी या संतुलन बिगड़ना स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। इन संकेतों को पहचानकर बिना देरी के कदम उठाना बेहद महत्वपूर्ण है। समर्पित हेल्पलाइन और एम्बुलेंस सेवा संदिग्ध स्ट्रोक की स्थिति में लोगों को सहायता प्राप्त करने में मदद करेगी और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचने के महत्व को रेखांकित करेगी।”

आईएमए फरीदाबाद के प्रेजिडेंट डॉ. राजीव गुम्बर ने कहा, “स्ट्रोक के मरीजों में लंबे समय तक रहने वाली दिव्यांगता का जोखिम कम करने और उपचार के परिणाम बेहतर बनाने के लिए समय पर चिकित्सा सुविधा मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। समर्पित स्ट्रोक हेल्पलाइन और एम्बुलेंस सेवा जैसी पहल लक्षणों की पहचान और उचित चिकित्सा सुविधा तक पहुंचने के बीच की देरी को कम करने में मदद कर सकती हैं। स्ट्रोक के चेतावनी संकेतों के बारे में जागरूकता, उनकी शीघ्र पहचान और तत्काल अस्पताल पहुंचना प्रभावी उपचार के लिए आवश्यक है। इस तरह के सामूहिक प्रयास फरीदाबाद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों के उपचार परिणाम बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।”

यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एवं प्रेसिडेंट – फाइनेंस, श्री नितिन गुप्ता ने कहा, “यथार्थ हॉस्पिटल में हम गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विशेष रूप से चिकित्सा आपात स्थितियों में समय की अहम भूमिका होती है। समर्पित स्ट्रोक हेल्पलाइन और स्ट्रोक एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने और जरूरत के समय मरीजों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के माध्यम से हमारा उद्देश्य स्ट्रोक के लक्षणों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रेरित करना भी है।”

यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फैसिलिटी डायरेक्टर श्री अजय भारद्वाज ने कहा, “लोगों को अचानक दिखाई देने वाले न्यूरोलॉजिकल लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और न ही उनके अपने आप ठीक होने का इंतजार करना चाहिए। इस पहल के माध्यम से हम लोगों को तुरंत कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। हम परिवारों से अपील करते हैं कि वे स्ट्रोक के चेतावनी संकेतों को पहचानें, तत्काल चिकित्सा सहायता…लें और ऐसी किसी भी देरी से बचें जो मरीज के ठीक होने की संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है।”

इन सेवाओं की शुरुआत के साथ यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-20, फरीदाबाद ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने तथा स्ट्रोक की रोकथाम, शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। स्ट्रोक के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर सहायता के लिए लोग समर्पित स्ट्रोक हेल्पलाइन 7669999225 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...