ट्रैडिंग के नाम पर 2,88,005 की ठगी, दो फोन कॉलर गिरफ्तार, साइबर थाना सैंट्रल टीम की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद- साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने ट्रैडिंग के नाम पर धोखाधडी करने के एक मामले में शिकायतकर्ता के पास कॉल ठगी करने वाले दो आरोपियों को अलवर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-86 ग्रेटर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह ऑनलाइन सर्फिंग कर रहा था, तो उसे Bpoat नाम का ट्रैडिंग के बारे एक विज्ञापन मिला । जिसको चैक किया तो उसके पास लगातार ट्रैडिंग के लिए कॉल आने लगे और वह उनकी बातों में आ गया। ठगों ने उसके पास एक लिंक भेज कर शिकायतकर्ता का अकांउट खुलवाया गया और निवेश के लिये बोला। जिस पर उसने कुल 2,88,005/-रू का निवेश किया और जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो वह पैसे नहीं निकाल सका। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अमनजोत सिंह वासी कलसावडा जिला अलवर राजस्थान हाल ग्रीन पार्क अलवर राजस्थान व यूनिस खान वासी गांव अकलीपुर जिला अलवर राजस्थान हाल ग्रीन पार्क का नाम शामिल है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों फोन कॉलर है और इन्होंने ही शिकायतकर्ता के पास कॉल करके निवेश के लिए बातों में फंसा कर पैसे खाता में भिजवाये थे। जिनको 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...