फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों की तोड़ी कमर, वर्ष 2025 में गृह भेदन, चोरी, स्नैचिंग की 39 गैंग के 104 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Date:

113 मामलों का खुलासा, 99 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद पुलिस ने गृह भेदन, चोरी, स्नैचिंग की 39 गैंग के 104 सदस्यों को गिरफ्तार कर 113 मामलों को कामयाब बनाया है तथा चोरी की 99 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार वर्ष 2025 में गृह भेदन की 10 गैंग का भांडाफोड़ कर 44 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जिसे 37 मामले वर्कआउट हुये हैं और 51 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है। इसी प्रकार वाहन चोरी के मामले में 21 गैंग के 43 सदस्यों को गिरफ्तार कर 51 मामलों का खुलासा किया है, जिनसे 34 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है, वहीं साधारण चोरी की 5 गैंग के 11 सदस्य से 12 मामलों का खुलासा हुआ है साढे 4 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है।स्नेचिंग की 2 गैंग की 4 सदस्य गिरफ्तार कर 4 मामलों का खुलासा किया गया, 4 लाख से अधिक की संपत्ति बरामद हुई है। ट्रांसफार्मर चोरी की एक गैंग के 2 सदस्यों की गिरफ्तार कर 9 मामलों को वर्कआउट किया गया है, जिनसे 5 लाख के करीब संपत्ति बरामद हुई है। इस प्रकार वर्ष 2025 में 39 गैंग के 104 सदस्य गिरफ्तार कर 99 लाख से अधिक की संपत्ति की बरामदगी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...