अंबाला एयरफोर्स स्‍टेशन पर आज लैंड करेंगे 5 राफेल लड़ाकू विमान

Date:

(Front News Today) फ्रांस से रवाना पांच राफेल फाइटर जेट भारत को बुधवार को मिल जाएंगे। करीब 7000 किमी की यात्रा करके पांच राफेल विमान आज अंबाला स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। भारत आने के दौरान विमानों को हवा में ही रिफ्यूल किया गया। इन्‍हें लेकर आ रहे वायुसेना पायलट्स के घर में जश्‍न का माहौल है। लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और पटाखे फोड़ रहे हैं। अब इंतजार है तो बस राफेल के भारत की जमीन पर कदम रखने का, जब इनका उत्‍साह सातवें आसमान पर होगा। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में भी लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना थी इसलिए वहां धारा 144 लगा दी गई है। फोटोग्राफी और विडियोग्राफी पर भी पाबंदी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...