भुपानी में शराब ठेका के सेल्समेन के साथ की थी मारपीट, अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने शराब ठेका के सेल्समेन साथ मारपीट करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अश्वनी वासी बेलपुर, औरैया उ.प्र. ने पुलिस को दी शिकायत में बतलाया कि वह भुपानी मोड पर स्थित ठेका पर काम करता है, 5 दिसम्बर को रात के करीब 11:30 तीन व्यक्ति ठेके पर आये और फ्री में शराब देने को कहा जब उसने फ्री में शराब देने से मना किया तो वो धमकी देकर वहां से चले गये। अगले दिन सुबह एक गाडी में 5/6 लोग आये, जिन्होंने उसके साथी सेल्समेन ब्रहमप्रकाश व उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद वो वहां से भाग गये। जिस शिकायत पर थाना भुपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा से AVTS 2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र वासी नचौली, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जितेन्द्र अपने भाई को बदमाश बता कर ठेका से फ्री में शराब लेता था। उस दिन जब सेल्समेन से फ्री में शराब देने से मना किया तो, जितेन्द्र अपने साथियों को लेकर शराब के ठेके पर गया और सेल्समेन के साथ मारपीट की।

माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...