मारपीट व सूआ से हमला करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल

Date:

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है, इसी क्रम में पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने मारपीट व सूआ से हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बलवीर वासी हरफला, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका बेटा नरेन्द्र 2 दिसम्बर को पडोस में लगन समारोह में जा रहा था। तभी रास्ते में उसे मुकेश व उसका लडका लक्ष्य मिला, जिन्होंने उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और सूआ निकाल कर उसकी कमर पर मार दिया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सिकरी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश (49) वासी हरफला, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि जब पीडित समारोह में जा रहा था तो रास्ते में लक्ष्य के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर लक्ष्य ने उसके साथ मारपीट की और झगडा बढता देख आरोपी मुकेश ने अपने बेटे लक्ष्य के बचाव में पीडित नरेन्द्र को सूआ मार दिया। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...