22 वर्ष बाद अनुसूचित बस्ती के घरों में पानी घुसा

Date:

(Front News Today) देवरिया- खुखुन्दू थाना क्षेत्र मे प्रकृति की मार इस कदर पड़ा है कि खुखुन्दू में अनुसूचित बस्ती क डूबने वाले घर गांव के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। लोक सार्वजनिक रास्तों, सार्वजनिक स्थानों, आरसीसी पर अपना शरण लिए हुए हैं। ज्ञात हो कि इन दिनों लगातार बारिश होने से खुखुन्दू के पोखरा टोले के अनुसूचित बस्ती में इस कदर पानी चढ़ा है कि दो दर्जन लोगों के घरों में पानी घुस गया है। यहां जीवन यापन करने वाले लोग सड़कों पर, आरसीसी पर व सार्वजनिक स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। खुखुन्दू के पोखरा टोला के अनुसूचित बस्ती में कैलाश का परिवार केन यूनियन में अपना आसरा बनाया हुआ है। जब्बार नट का परिवार पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित साक्षरता कार्यालय में शरण बनाया हुआ है। प्रभावित होने वाले परिवार इस प्रकार हैं कैलाश, नवमी, राजेश, रमेश, सुनील, नगीना, शिव, संतोष, लक्ष्मण, नारायण, बृजराज, राजकुमार, हंसराज, दिनेश, महेश, प्रभुनाथ, छोटू का परिवार प्रभावित हुआ है।
पानी लगभग 500 मीटर खड़ंजा पर एक फुट जमा हुआ है। लोगों के घरों में आधा से एक फुट तक पानी लगा हुआ है। पानी को पोखरा चौराहे से नई आबादी तक कहीं कहीं भी पीच सड़क को काटा जाये तो लोगों के घरों से पानी बाहर निकल सकता है। अब प्रश्न यह उठता है कि पीडब्ल्यूडी के सड़क को ग्राम पंचायत कैसे कटेगी। इस संबंध में प्रधान पति संदेश यादव ने कहा कि विभागीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है इस प्रकृति की मार को इस मोहल्ले में जो असर पड़ा है उसी से बाहर होने के लिए प्रयासरत हूं।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...