पंजाब में मौत वाली शराब, 35 से ज्यादा की मौत

Date:

(Front News Today) पंजाब के तीन जिलों में जहरीली शराब पीने की वजह से हो रही मौतों से हाहाकार मचा हुआ है…अबतक जहरीली शराब से 36 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है…लगातार हो रही मौत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह हरकत में आए और ट्टीट के जरीए मजिस्ट्रेट जांच की जानकारी दी…मुख्यमत्री के सख्त होने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आई…शुक्रवार को अमृतसर, बटाला और तरन तारन में 40 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी हुई जिसमें शराब की तस्करी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया…अमृतसर के तारसिक्का के मुच्छल गांव से एक महिला को भी पकड़ा गया वहीं अकाली दल लगातार पंजाब सरकार को घेर रही है…अकाली दल पंजाब सरकार पर आरोप लगा रही है कि पंजाब सरकार आरोपियों के साथ मिली हुई है…अकाली दल के नेता विरसा सिंह ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उधर आम आदमी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए हैं…उनका कहना है एक्साइज डिपार्टमेट और पुलिस विभाग दोनों मुख्यमंत्री के पास है उनको ये दोनों विभाग फौरन छोड़ देना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...