78 लाख रुपए की लागत से किए जाएंगे यह सभी कार्य- टिपरचंद शर्मा भाजपा नेतावार्ड एक के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा- मुकेश डागर पार्षद

Date:

बल्लभगढ़।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा तथा फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी के कर कमलों द्वारा बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

इसी क्रम में नगर निगम फरीदाबाद के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 स्थित गांव रनहेरा खेड़ा में सामुदायिक केंद्र में कमरा स्थापना एवं टीन शेड निर्माण, कब्रिस्तान में टीन शेड निर्माण तथा डिस्पोजल के नवीनीकरण संबंधी कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन विकास कार्यों का शुभारंभ माननीय विधायक पंडित मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई श्री टिपरचंद शर्मा एवं वार्ड पार्षद श्री मुकेश डागर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी बल्लभगढ़ के चेयरमैन श्री संजीव बैंसला, शाहिद सैफ,कय्यूम खान, तौफीक खान, सचिन गर्ग सहित गांव रनहेरा खेड़ा एवं राजीव कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक पंडित मूलचंद शर्मा एवं मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...