फरीदाबाद भाकरी गांव में स्थित संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम में बापू जी के साधकों द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया गया

Date:

फरीदाबाद भाकरी गांव में स्थित संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम में बापू जी के साधकों द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया गया । परम पूज्य संत से आसाराम जी बापू जी की प्रेरणा से हर वर्ष 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस पूरे देश में एवं विदेशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, तुलसी पूजन का यह कार्यक्रम हर वर्ष 25 दिसंबर से करीब 10 से 15 दिन पहले विभिन्न विभिन्न स्कूलों में जाकर शुरू किया जाता है स्कूलों में बापूजी के शिष्य एवं साधक मिलकर बच्चों को तुलसी पूजन की विधि बताते हैं एवं तुलसी विशेषताएं बच्चों को समझते हैं । इसी के अंतर्गत फरीदाबाद आश्रम में भी तुलसी पूजन का आयोजन किया गया सुबह 10:00 बजे से ही साधकों ने आश्रम में आना शुरू कर दिया 12:00 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ सबसे पहले गुरु वंदना की गई उसके बाद श्री आशारामायण का पाठ किया गया तत्पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन हुआ उसके बाद बच्चों एवं बड़ों ने मिलकर सामूहिक तुलसी पूजन किया इसके पश्चात भंडारे का वितरण हुआ एवं कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस मौके पर श्री मुकुल भाई जी जिन्होंने इस वर्ष अभी तक करीब 130 स्कूलों में तुलसी पूजन का कार्यक्रम करवा चुके हैं उपस्थित रहे इनके अलावा आश्रम के काका श्री प्रभु दयाल खट्टर जी, साधक श्री जगदेव राणाजी , हनीश आहूजा जी , श्री हरिशंकर भुट्टो खान जी, श्री राकेश सचदेवा जी, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन बहन जी, मंजू बहन जी आदि उपस्थित रहे।
यह तुलसी पूजन का कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों में बापूजी के साधकों द्वारा 1 जनवरी 2026 तक चालू रहेगा ।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...