बल्लभगढ़ को 2 करोड़ 62 लाख की सौगात, पानी और हरियाली से बदलेगी तस्वीर : पंo मूलचंद शर्मा, विधायक

Date:

बल्लभगढ़।
बल्लभगढ़ से विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं के तहत बल्लभगढ़ में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने और हरित क्षेत्र विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ में चार बड़े पानी के ट्यूबवेल लगाए जाएंगे तथा अग्रसेन बूस्टर तक नई पानी की लाइन डाली जाएगी। इसके साथ ही मिल्क प्लांट रोड बूस्टिंग स्टेशन पर एक बड़े पार्क का निर्माण किया जाएगा, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। इस पार्क से सेक्टर-2, आर्य नगर सहित आसपास की कई कॉलोनियों के लोग लाभान्वित होंगे और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण में सैर व व्यायाम कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि दाना पानी पार्क, सेक्टर-3 के पास चार बड़े ट्यूबवेल लगाए जाएंगे तथा अग्रसेन बूस्टिंग स्टेशन से चावला कॉलोनी तक पानी पहुंचाने के लिए नई लाइन डाली जाएगी जिस पर लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत आयेगी।
इस योजना से भगत सिंह कॉलोनी, पूर्वी चावला कॉलोनी, चावला कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों को भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद महेश गोयल, पार्षद पवन यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और विभिन्न कॉलोनियों और सेक्टरों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इन विकास कार्यों के लिए विधायक पंo मूलचंद शर्मा का स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और इसे बल्लभगढ़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...