मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने नैनीताल के कालाढूंगी के तहत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा तक 8.2 कि0मी0 लम्बी नहर कवरिंग के निर्माण के प्रस्ताव को आज सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में अनुमोदन दिया।

Date:

मुख्य सचिव ने इस योजना के निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। नहर के कवरिंग व सुदृढ़ीकरण से मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से चौफला, कठघरिया, कमलुवागांजा, घुनी, भगवानपुर एवं रामणी की आबादी लाभान्वित होगी।

बैठक में मुख्य सचिव ने योजना के निर्माण के दौरान ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज व पौधारोपण पर विशेष रूप से ध्यान देने के भी निर्देश दिए। योजना के निर्माण की अवधि 12 माह प्रस्तावित की गयी है। इस योजना की लागत 1245.64 लाख रूपये है।

सीएस ने कहा कि कॉलटैक्स-पनचक्की से लेकर चौफुला-कठघरिया तक नहर कवरिंग एवं मार्ग का चौड़ीकरण करने से यह मार्ग एक 2 लेन बाईपास के रूप में कार्य करेगा। जिसके फलस्वरूप नैनीताल से दिल्ली/देहरादून वाया बाजपुर/रामनगर, कॉर्बेट नेशनल पार्क को आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह उपयोगी सिद्ध होगा। इससे हल्द्वानी शहर के यातायात घनत्व को कम किया जा सकता है।

इस दौरान बैठक में सचिव श्री पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डा. अहमद इकबाल, श्री विनीत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सिटी प्रेस क्लब के दीपावली मिलन में दिखी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल

-भाजपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्षों समेत राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत...

पीड़ित प्रवासी परिवार की मदद को आगे आए नीरज शर्मा, स्वयं दिए 50 हजार रुपये

प्रवासी महापंचायत में अन्य लोगों से भी कराई लाखों...

ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम सैनी का आभार : राजेश नागर

753 करोड़ रुपये के एलिवेटेड फ्लाईओवर का 17 दिसंबर...