देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद- पुलिस उपयुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोनू निवासी डैंजर कॉलोनी गाँव समयपुर सेक्टर-58 फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सेक्टर 55 एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को खुर्जा उत्तर प्रदेश में किसी अनजान व्यक्ति से ₹6000 में हवा बाजी के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related