जनपद प्रभारी/प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जैव प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष गणेश जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी पंतनगर के कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया।

Date:

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी का स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। अधिकारियों द्वारा बताया गई की पहली बार किसी विभागीय मंत्री द्वारा जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी पंतनगर के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, महामंत्री अमित नारंग, डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार, वैज्ञानिक डॉ. मनेंद्र मोहन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related