*विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम: पठानिया*

Date:

*घरोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में नवाजे होनहार*

धर्मशाला, 22 दिसंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन अनिवार्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमना सरकार शिक्षा में गुणवत्ता पर भी विशेष बल दे रही है तथा विद्यालयों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। रविवार को उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह के बार्षिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बोर्डिंग स्कूल खोलने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि सुख शिक्षा योजना के तहत विधवा तथा एकल नारियों के बच्चों को भी शिक्षा के लिए आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने निराश्रित बच्चों को चिल्डन आफ स्टेट का दर्जा देकर उनकी पढ़ाई का खर्चा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह के लिए दो अतिरिक्त कमरे निर्मित किए जाएंगे तथा बनाने के लिए ओवरहेड ब्रिज निर्मित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किए तथा नेशनल वालीबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित कृश को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इससे पहले प्रिंसिपल निशा डोगरा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर सुनील कुमार एसएमसी प्रधान, वरिष्ठ काँग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रणदीप राणा,हंसराज पूर्व प्रधान, रमेश ठाकुर, सुभाष सिंह एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सादिक खान,मदन लाल उप प्रधान, मोहिंदर सिंह राणा उप प्रधान, मदन सिंह,नवनीत शर्मा,रमन कुमार,राजिंदर वालिया, बलबीर चैधरी पूर्व प्रधान, विनोद कुमार,कल्पिन्दर सिंह,सम्मी धीमान,प्रशोत्तम चंद,प्यारे लाल,कमल जीत ,प्रताप चंद,हरिओम शर्मा,रोशन लाल,जतिंदर सिंह,भूपिंदर सिंह भरत जरयाल,आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...